Sampreshan News| Home Page

पिछला नवीनीकरण :  Mar, 21, 2024 | 05:26 PM                     ☛ अंग्रेज़ी



    Twitter Email

ISRO के गगनयान मिशन पर जाएगी लेडी रोबोट Vyomitra, जानिये इसकी खूबियां

सब केटगॉरी : देश  Jan,24,2020 03:05:11 PM
| Twitter | | |

ISRO के गगनयान मिशन पर जाएगी लेडी रोबोट Vyomitra, जानिये इसकी खूबियां

ISRO के बड़े प्रोजेक्‍ट गगनयान के काम में गति आ गई है। इस मानवरहित मिशन के लिए 2022 तक का लक्ष्‍य तय किया गया है। गगनयान की उड़ान से पहले ISRO इंसानी रोबोट Vyomitra व्‍योमित्रा को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजेगा। बहुत सारी खूबियों से लैस यह रोबोट वहां पर अहम अध्‍ययन करेगा और अपनी रिपोर्ट भेजेगा। बुधवार को इसरो ने व्‍योमित्रा को दुनिया से रूबरू कराया और इसकी खासियतों के बारे में बताया। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि Vyomitra  का मुख्‍य काम अंतरिक्ष में मानव शरीर की गतिविधियों का अध्‍ययन करना होगा। यह उसकी रिपोर्ट हमारे पास भेजेगा।

Vyomitra एक विशेष रोबोट है जो बातचीत करने में सक्षम है और मनुष्‍यों की पहचान भी कर सकता है। अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों की आवाज और गतिविधियों की यह नकल कर सकता है। यह रोबोट केवल आगे और बगल में ही झुकने में सक्षम है। जब इसे अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, तब यह वहां पर कुछ एक्‍सपेरीमेंट करेगा और इस दौरान यह इसरो के कमांड सेंटर से पूरी तरह संपर्क में रहेगा।


Sampreshan|photo gallery
❱❱फोटो गैलरी