Sampreshan News| Home Page

पिछला नवीनीकरण :  Mar, 21, 2024 | 05:26 PM                     ☛ अंग्रेज़ी



    Twitter Email

अर्जेंटीना में जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप

सब केटगॉरी : विदेश  Jan,24,2020 03:58:29 PM
| Twitter | | |

अर्जेंटीना में जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप

ब्‍यूनस आइरिस। अर्जेंटीना के मध्‍य क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने गुरुवार को कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप था। यूएसजीसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र एल होयो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में 560 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। फ‍िलहाल भूकंप से हताहतों की संख्या या संपत्ति को नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

 दो माह पूर्व अर्जेंटीना के मध्य क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र सेन लुइस क्षेत्र के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में जमीन की सतह से 14 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। बता दें कि अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्‍या के लिहाज से दक्षिण अमेरिका का यह दूसरा बड़ा देश है। इसकी आकृति अधोमुखी त्रिभुज के समान है। इसके उत्‍तर में ब्राजील और पश्चिम में पराग्‍वे है। 



Sampreshan|photo gallery
❱❱फोटो गैलरी