Sampreshan News| Home Page

पिछला नवीनीकरण :  Mar, 21, 2024 | 05:26 PM                     ☛ अंग्रेज़ी



    Twitter Email

भारत का पहला ब्लूटूथ पेसमेकर सफलतापूर्वक इंप्लान्ट किया गया

सब केटगॉरी : तकनीक  Sep,22,2020 12:10:36 PM
| Twitter | | |

भारत का पहला ब्लूटूथ पेसमेकर सफलतापूर्वक इंप्लान्ट किया गया

कानपुर, 21 सितंबर, 2020:  ब्लूटूथ सक्षम पेसमेकर इंप्लान्ट की मदद से एक सेप्टुजेनेरियन की सफलतापूर्वक जान बचाई गई। भारत में पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया गया है। पारंपरिक पेसमेकर के विपरीत, यह एडवांस टेक्नोलॉजी कभी भी और कहीं भी जरूरी जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है।

राम कली देवी को पिछले महीने ही उच्च रक्तचाप और बेहोशी की शिकायक के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जो पिछले कुछ हफ्तों से बढ़ गई थी। मरीज की कोरोनरी एंजियोग्राफी से सिंगल वेसल डिजीज़ का पता चला, जिसके कारण उन्हें दो चैम्बरों में स्थायी पेसमेकर इंप्लान्ट करवाना पड़ा। 

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के कार्डियक साइंसेस में कैथ लैब्स के प्रमुख निदेशक और चीफ, डॉक्टर विवेका कुमार ने बताया कि, मरीज की उम्र और स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए हमने ब्लूटूथ सक्षम पेसमेकर इंप्लान्ट का चुनाव किया। जिसके बाद उन्हें फॉलोअप के लिए बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं थी क्योंकि इस एडवांस पेसमेकर का ब्लूसिंक टेक्नोलॉजी ऐप आधारित रिमोट मोनिटरिंग की अनुमति देती है। एडवांस टेक्नोलॉजी होने के बाद भी इसकी बैटरी 14 सालों तक चलती है। यह सुश्री देवी के लिए बिल्कुल उपयुक्त उपकरण था क्योंकि इसकी मदद से वे घर बैठे ही अपने स्वास्थ्य की जानकारी रख सकती हैं।

यही नहीं, इसकी मदद से रोगी को बार-बार अस्पताल जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। मरीज अपने स्मार्टफोन में ऐप के जरिए घर के अंदर या घर से दूर होने पर भी अपने स्वाथ्य और उपकरण की जानकारी पा सकते हैं। इसका ऑटोमेटिक नोटीफिकेशन मरीजों को पल्स रेट की जानाकारी देता है।

डॉक्टर विवेका कुमार ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि, ब्लूटूथ पेसमेकर हृदय सर्जरी और पेसमेकर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि की तरह है। यह उपकरण हृदय की धड़कन को धीमा करके मरीज के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। इस पेसमेकर की मदद से मरीज को अस्पताल कम से कम जाना पड़ता है। यह डॉक्टरों को अधिकतम एट्रियोवेंट्रीकुलर अंतराल को नियंत्रित करने का विकल्प भी देता है 

इस ब्लूटूथ पेसमेकर का उपयोग पहली बार किया गया है, जिससे स्मार्टफोन और टैब्लेट की मदद से आसानी से स्वास्थ्य की जानकारी रखी जा सके।  यह एक खास उपकरण है जो भारतीय मार्केट के अनुकूल है क्योंकि हालिया अध्यनों से पता चलता है कि लगभग 503 मिलियन भारतीय स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और 90% इंटरनेट डाटा का उपयोग केवल उसी पर होती है। 

Sampreshan|photo gallery
❱❱फोटो गैलरी